युवा कांग्रेस यश घनघोरिया: भोपाल: यश घनघोरिया को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. हाल ही में हुए यूथ कांग्रेस चुनाव में यश घनघोरिया को सबसे ज्यादा वोट मिले थे.
एमपी यूथ कांग्रेस नवीनतम अपडेट: अभिषेक परमार बने उपाध्यक्ष
अध्यक्ष पद की दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे अभिषेक परमार को प्रदेश युवा कांग्रेस का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अध्यक्ष पद की दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे देवेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इन दोनों नेताओं की नियुक्ति कर संगठन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है.
यूथ कांग्रेस नई नियुक्ति: दिल्ली में हुआ इंटरव्यू
दो दिन पहले दिल्ली में तीनों नेताओं से बातचीत हुई, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया गया. पार्टी आलाकमान ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यश घनघोरिया के नाम पर मुहर लगा दी.



