भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर मंत्रियों, विधायकों, जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों और आम जनता से मुलाकात की और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री निवास पर मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, व्यापार-उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात की और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं.
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा है कि रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लाए। मेरी कामना है कि मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की कृपा से हर घर में रोशनी और खुशहाली हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर्ष और प्रकाश से जगमगाते महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई दी।
ये भी पढ़ें:-
जेठालाल का हैप्पी दिवाली वीडियो: आपकी दिवाली और भी मजेदार, जेठालाल का गाना ‘हैप्पी दिवाली’ वायरल, जानें इसे शेयर करने के आसान तरीके
तेज प्रताप यादव न्यूज टुडे: तेज प्रताप यादव नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? नामांकन रैली के दौरान हुई बड़ी गलती, मामला दर्ज!