भोपाल: MP News आज भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और उज्जैन के जन प्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन उज्जैन के साथ बैठक की गई। सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र चर्चा हुई।
एमपी न्यूज सिंहस्थ को दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय आयोजित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने पर सहमति बनी। संतों और किसानों के हितों का व्यापक ध्यान रखा जाएगा। चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पूलिंग रद्द करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश दिये।
बैठक में भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महेश चौधरी, कमल सिंह आंजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, भरत बैस, किसान संघ की ओर से रमेश दांगी, भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री कमलेश बैरवा, महामंत्री जगदीश पांचाल व आनंद खेड़ी मौजूद रहे। किसान संघ ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया.



