27.9 C
Aligarh
Tuesday, October 21, 2025
27.9 C
Aligarh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा, गौ सेवा और गौ आधारित उत्पाद बनाने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया.


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने गौ सेवा और गौ आधारित उत्पादों के निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की जैविक खेती एवं आत्मनिर्भरता पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया.

शासकीय स्तर पर गोवर्धन पूजा मनाने के निर्देशों के तहत आज भोपाल के रवीन्द्र भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में गोपालक और गौ सेवक शामिल हुए. इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जैविक खेती और आत्मनिर्भरता पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें मध्य प्रदेश की प्रगति को दर्शाया गया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की।

दुग्ध उत्पादन में देश का नंबर-1 राज्य बने, इसके लिए ये प्रयास जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए पशुपालन विभाग को बधाई दी, उन्होंने कहा कि आपके विभाग ने कई योजनाएं बनाई हैं, जिसका लाभ पशुपालक उठा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गाय के लिए जो अभियान चलाया है, वह लाभकारी है. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में तो मध्य प्रदेश देश में नंबर 1 राज्य है ही, अब दुग्ध उत्पादन में भी देश में नंबर 1 राज्य बने इस दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं.

धन, स्वास्थ्य और सुख-शांति की कामना की

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने लोक रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार गोवर्धन देव की पूजा की और सभी के लिए धन, स्वास्थ्य और सुख-शांति की कामना की. इस अवसर पर डॉ. मोहन यादव ने गौ सेवा एवं गौ आधारित उत्पाद निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा, गौ सेवा और गौ आधारित उत्पाद बनाने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा, गौ सेवा और गौ आधारित उत्पाद बनाने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा, गौ सेवा और गौ आधारित उत्पाद बनाने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया.



FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App