24.9 C
Aligarh
Wednesday, November 19, 2025
24.9 C
Aligarh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में ‘द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस’ होटल का किया उद्घाटन, कहा- “स्थानीय लोगों के लिए पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर”


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज खजुराहो में बने पांच सितारा होटल ‘द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह होटल अंतरराष्ट्रीय मानकों पर बनाया गया है और इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे. इस होटल को 300 साल से भी ज्यादा पुराने राजगढ़ पैलेस का नवीनीकरण करके विकसित किया गया है।

छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो भारत के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां बने मंदिरों का निर्माण 10वीं-11वीं शताब्दी के दौरान चंदेल राजवंश द्वारा किया गया था और मंदिरों के इस समूह को वर्ष 1986 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। अब ‘द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस’ के एक लक्जरी होटल बनने के बाद, यहां आने वाले पर्यटकों को उत्कृष्ट सुविधाओं और आतिथ्य का लाभ भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने खजुराहो में ‘द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस’ का उद्घाटन किया

सीएम डॉ. मोहन यादव ने होटल ‘द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस’ का औपचारिक उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि इस होटल के निर्माण के बाद न केवल स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो की गौरवशाली परंपरा को भी नई ऊंचाइयां देगा। उन्होंने कहा, “यूनेस्को विश्व धरोहर में खजुराहो का विशेष महत्व है। यहां के पत्थर और मूर्तियां भी बोलती हैं। होटल ओबेरॉय के रूप में यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन के केंद्र के रूप में संस्थान का उद्घाटन किया गया और आज खजुराहो की गौरवशाली परंपरा को बढ़ाया गया है।”

पर्यटन क्षेत्र में मध्य प्रदेश की उपलब्धियां गिनाईं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खजुराहो का विश्व धरोहरों में अद्वितीय स्थान है, जो प्रदेश के गौरवशाली मुकुटमणि के समान प्रतिष्ठित है। यहां की कलाकृतियों और मूर्तियों का अद्भुत सौंदर्य जीवंत प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में लगातार उपलब्धियां स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और अवसरों के नये द्वार खोल रही हैं। सीएम ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाईयां छू रहे मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 526% की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले वर्ष 13.41 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने राज्य के अद्भुत पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। पर्यटकों के लिए हवाई सेवाओं और हेली सेवाओं का निरंतर विस्तार राज्य को पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना रहा है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ‘द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस’ के उद्घाटन से खजुराहो आने वाले पर्यटक बेहतर और सुखद अनुभव लेकर वापस जायेंगे।

मध्य प्रदेश पर्यटन

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App