29.5 C
Aligarh
Sunday, November 2, 2025
29.5 C
Aligarh

राज्य स्थापना दिवस पर, यादव ने ‘विकसित और आत्मनिर्भर’ एमपी के लिए विजन डॉक्यूमेंट जारी किया


भोपाल, एक नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को राज्य के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘विकसित मध्य प्रदेश’ विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। उन्होंने इसे मध्य प्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का ‘ब्लूप्रिंट’ बताया.

यादव ने यहां रवींद्र भवन में ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम में कहा, “स्थापना दिवस पर हम न केवल राज्य की उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं, बल्कि अगले 25 वर्षों के कार्यकाल की शुरुआत भी कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में एक विकसित और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की नींव रखी गई है और राज्य ने औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, निवेश प्रोत्साहन और बुनियादी ढांचे के निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि इसी गति से मध्य प्रदेश भारत के प्रमुख औद्योगिक केन्द्रों में से एक बन जायेगा।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, यादव ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट लोगों की भागीदारी से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अगले दो दशकों में मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित मध्य प्रदेश का ‘ब्लूप्रिंट’ है.

भाषा डिमो अमित रंजन

रंजन

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App