देश के कई राज्यों में ठंडी हवाएं देखने को मिल रही हैं. तापमान में गिरावट के कारण ठंड और कोहरा बढ़ने लगा है। अब इसका असर यात्रियों की यात्रा पर भी पड़ने वाला है. यात्रा करने से पहले यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें क्योंकि भारतीय रेलवे के पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर से 3 मार्च तक कुल 24 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। बढ़ते घने कोहरे के कारण रेलवे ने यह फैसला लिया है।
आपको बता दें कि रेलवे हर साल नई तकनीक अपनाने की कोशिश करता है. ताकि इस समस्या को कम किया जा सके, लेकिन कोहरा अभी भी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है. सर्दी के मौसम में बढ़ते घने कोहरे के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अस्थायी तौर पर बंद करने का फैसला किया है. अगर आप आने वाले महीनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके काम की है।
रद्द की गई 24 ट्रेनों की सूची
1. कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस (22197) – 7 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी.
2. हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (12327)- 2 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
3. देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस (12328)- 3 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
4. प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (14112)- 1 दिसंबर 2025 से 25 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
5. मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस (14111)- 1 दिसंबर 2025 से 25 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
6. वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस (22198) – 5 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
7. मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस (14003)- 6 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
8. नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस (14004)- 4 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
9. बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस (14523)- 4 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
10. अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस (14524)- 2 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
11. पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (14617)- 3 दिसंबर 2025 से 2 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी.
12. अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (14618)- 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
13. डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903)- 1 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
14. चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904)- 3 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी.
15. कामाख्या-गया एक्सप्रेस (15620)- 1 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
16. गया-कामाख्या एक्सप्रेस (15619)- 2 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
17. कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस (15621)- 4 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
18. आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस (15622)- 5 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
19. हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (12873)- 1 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
20. आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस (12874)- 2 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
21. संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस (22857) – 1 दिसंबर 2025 से 2 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी.
22. अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस (18104)- 3 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.
23. आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस (22858)- 2 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी.
24. टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस (18103)- 1 दिसंबर 2025 से 25 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.



