30.6 C
Aligarh
Saturday, November 1, 2025
30.6 C
Aligarh

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: खंडवा-देवास में बन रहा ओंकारेश्वर अभयारण्य, सीएम ने खुद किया ऐलान, बताया क्यों होगा खास…


मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज खण्डवा में ओंकारेश्वर अभयारण्य बनाने की घोषणा की। इस घोषणा को वन संरक्षण और राज्य की जैव विविधता को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। केंद्र और राज्य स्तर के अधिकारियों के समन्वय से प्रस्तावित यह अभयारण्य 611 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा और इसमें खंडवा और देवास के वन क्षेत्र शामिल होंगे।

सीएम ने की घोषणा

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की वन संपदा और जैव विविधता हमारे लिए गौरव का विषय है। ओंकारेश्वर अभयारण्य के निर्माण से वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और पर्यटन के क्षेत्र में भी नये अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि यह अभयारण्य न केवल जंगली जानवरों के लिए सुरक्षित आवास प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों और किसानों के लिए रोजगार और आय के अवसर भी बढ़ाएगा।

कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि ओंकारेश्वर अभयारण्य का क्षेत्रफल खंडवा और देवास जिले के हरे-भरे वन क्षेत्रों को मिलाकर निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभयारण्य में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। मंत्री ने यह भी बताया कि अभयारण्य में आने वाले पर्यटक विशेष गाइड और सुविधा केंद्रों के माध्यम से वन जीवन का आनंद ले सकेंगे, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में वन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य सरकार गंभीर है. प्रदेश में जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अनेक पहल की जा रही हैं और ओंकारेश्वर अभयारण्य इसका एक बड़ा उदाहरण होगा। उन्होंने लोगों से इस अभयारण्य को संरक्षित करने और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाने में सहयोग करने की अपील की।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा-छत्तीसगढ़ से आत्मीय रिश्ता, इस धरती ने मेरे जीवन को आकार दिया..

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 2025: विष्णु देव साय का बड़ा बयान, ‘अटल जी ने देखा राज्य का सपना, पीएम मोदी कर रहे हैं साकार’

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App