(फाइल फोटो के साथ)
भोपाल, 29 अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार मां नर्मदा के पवित्र वाहन माने जाने वाले मगरमच्छों को इस नदी में छोड़ने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
मगरमच्छों के आवास के लिए नर्मदा नदी का प्रवाह बेहद अनुकूल माना जाता है।
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि इन सरीसृपों को गुरुवार को नदी में छोड़ा जाएगा।
इस सिलसिले में यादव गुरुवार को खंडवा जिले के नर्मदानगर का दौरा करेंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सभी प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में घड़ियाल और मगरमच्छ समेत वन्य जीवों और जलीय प्रजातियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
पिछले साल चंबल नदी में मगरमच्छ छोड़े गए थे.
यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी वन्य जीवों की प्रजातियों के संरक्षण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मनुष्य और वन्य जीव एक-दूसरे पर निर्भर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि मगरमच्छों को नर्मदा नदी में ऐसे स्थान पर छोड़ा जाए, जहां उनसे लोगों को कोई खतरा न हो।
उन्होंने कहा कि मगरमच्छों की मौजूदगी मां नर्मदा के लिए शुभ होगी और नदी का जल प्रवाह मजबूत होगा.
भाषा सैन डिमो प्रिंस
राजकुमार



