25.5 C
Aligarh
Wednesday, October 22, 2025
25.5 C
Aligarh

एमपी की सबसे बड़ी और आधुनिक गौशाला में 108 टन गाय के गोबर से 21 ऊंचे गोवर्धन पर्वत बनाए गए, गायों को 56 भोग लगाए गए.


मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी और आधुनिक गौशाला लाल टिपारा मुरार स्थित आदर्श गौशाला में आज गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया. 21 फीट ऊंचे और 11 फीट चौड़े गोवर्धन पर्वत का निर्माण 108 टन गाय के गोबर से किया गया और फिर उसकी पूजा की गई।

नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला लाल टिपारा आदर्श गौशाला में गोवर्धन पर्वत बनाने का काम मेरठ के साधुओं की एक टीम ने किया था। पूजा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे, वहीं गौशाला के आसपास के करीब 50 गांवों के लोगों ने भी अलग-अलग समय पर सामूहिक गोवर्धन पूजा की.

मेरठ से आये साधुओं ने गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया

गौवंश संरक्षण की दिशा में काम कर रही ग्वालियर की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में हर साल की तरह इस साल भी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया. इस बार मेरठ के साधुओं की एक टीम ने 108 टन गाय के गोबर से 21 फीट ऊंचा और 11 फीट चौड़ा गोवर्धन पर्वत बनाया.।।

नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए

गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए, उनके साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न समाज सेवी संगठनों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. 56 भोग के साथ गोवर्धन पूजा शुरू हुई, इस दौरान गौशाला में धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. प्रदेश की सबसे बड़ी गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी श्रद्धालु पहुंचे.

गायों के लिए 56 भोग लगाए गए

ग्वालियर की लाल टिपारा आदर्श गौशाला में 10 हजार से ज्यादा गायें हैं. आज खास मौके पर गायों के लिए विशेष भोजन बनाया गया जिसमें 56 भोग लगाया गया, एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें लाखों लोग भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे. गौरतलब है कि पिछले साल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी स्तर पर गोवर्धन पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया था, तब से यह पूजा यहां भव्य रूप में की जा रही है.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App