19 C
Aligarh
Friday, November 21, 2025
19 C
Aligarh

नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों ने भी पदभार संभाला. लोकजनता


पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली. नए मंत्रिमंडल में बीजेपी के 5 पुराने चेहरों को फिर से मौका मिला है, जबकि जेडीयू के 8 मंत्रियों को दोहराया गया है. नए चेहरों में 1 मुस्लिम, 3 महिला मंत्री और पहली बार विधानसभा पहुंचे 3 विधायक शामिल हैं।

नई कैबिनेट में शामिल 26 मंत्रियों की सूची

1. सम्राट चौधरी

2. विजय कुमार सिन्हा

3. विजय कुमार चौधरी

4. बिजेंद्र प्रसाद यादव

5. श्रवण कुमार

6. मंगल पांडे

7. दिलीप जयसवाल

8. अशोक चौधरी

9. लेशी सिंह

10. मदन सहनी

11. नितिन नवीन

12. रामकृपाल यादव

13. संतोष कुमार सुमन

14. सुनील कुमार

15. मोहम्मद जमा खान

16. संजय सिंह टाइगर

17. अरुण शंकर प्रसाद

18. सुरेंद्र मेहता

19. नारायण प्रसाद

20. रमा निषाद

21. लखेंद्र कुमार रोशन

22. श्रेयसी सिंह

23. डॉ. प्रमोद कुमार

24. संजय कुमार

25. संजय कुमार सिंह

26. दीपक प्रकाश

शपथ ग्रहण में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे. इसके अलावा कार्यक्रम में एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.

गांधी मैदान में हजारों लोगों की मौजूदगी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.


व्हाट्सएप चैनल


VOB चैनल से जुड़ें

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App