28.3 C
Aligarh
Friday, October 31, 2025
28.3 C
Aligarh

आशा कार्यकर्ताओं ने एकचारी दियारा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. लोकजनता


घर-घर जाकर दिया संदेश-मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, जिम्मेदारी भी है।

भागलपुर. बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान अब गांव-गांव तक पहुंच गया है. इसी क्रम में शुक्रवार को 154-पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के एकचारी दियारा पंचायत में आशा कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया.
अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और 11 नवंबर को होने वाले मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था.

अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से बिना किसी दबाव, भय या प्रलोभन के मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान न सिर्फ अधिकार है बल्कि जिम्मेदारी भी है।
आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को समझाया कि एक वोट भी लोकतंत्र की दिशा तय कर सकता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करना चाहिए।

इस दौरान युवाओं और महिलाओं पर विशेष जोर दिया गया और उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से लोकतंत्र और मजबूत होगा.
अभियान में ”पहले मतदान, फिर जलपान” और ”एक वोट, एक बदलाव” जैसे नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया गया.



व्हाट्सएप चैनल


VOB चैनल से जुड़ें

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App