24.9 C
Aligarh
Friday, October 31, 2025
24.9 C
Aligarh

CBSE ने जारी की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, साल में दो बार होंगी परीक्षाएं


news11 भारत
रांची/डेस्क:-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह घोषणा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बोर्ड के मुताबिक दोनों कक्षाओं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है। बोर्ड ने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी. यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की सिफारिशों के तहत किया गया है.

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी हैं। बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च 2026 को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल 2026 तक जारी रहेंगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:- छठ पूजा के दौरान मांस पकाने को लेकर हुआ विवाद, तो अपने ही दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी जान

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App