महुआडांड़: महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत साले स्थित संत माइकल स्कूल के मैदान में भव्य वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामचन्द्र सिंह अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए. मुख्य अतिथि के आगमन पर विद्यालय की बहनों, शिक्षिकाओं एवं सभी विद्यार्थियों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से माननीय विधायक रामचन्द्र सिंह एवं उनके समर्थकों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण से हुई। परेड समारोह के पश्चात माननीय विधायक द्वारा मशाल जलाकर एवं खेल प्रतिज्ञा का उद्घाटन कर खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। वार्षिक खेल महोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई शानदार खेल प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन किया। मध्य विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक ड्रिल ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि माननीय विधायक ने संबोधित करते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत एवं टीम भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मौके पर झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, रमनेश ठाकुर, उपप्रमुख अभय मिंज, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन, फादर सुरेश, कांग्रेस नेता रानू खान, रिंकू खान, गुड्डु खान, संजय तिग्गा, संत माइकल स्कूल की सभी बहनें व शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में माताएं, बहनें व स्थानीय दर्शक उपस्थित थे.



