news11 भारत
रांची/डेस्क:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रोंगोन मुखोपाध्याय के रांची के डोरंडा स्थित आवास पहुंचे और उनकी मां स्मृति-शेष रीना मुखर्जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रीना मुखर्जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें:- रणजी ट्रॉफी मैच: झारखंड ने नागालैंड को पारी और 196 रनों से हराया



