महुआडांड़: कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र मिस्सा बलिदान से हुई। उसके बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर क्रिस्टीना खलखो, विद्यालय सचिव फादर अशोक नगेसिया, फादर बलबीर टोप्पो, फादर दिगेश्वर भोगता, फादर मनोरंजन कच्छप एवं सभी शिक्षकों द्वारा लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
जिससे पूरा परिसर खुशी से भर गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में मनोरंजक पिकनिक का आयोजन किया गया. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। जिसमें सभी बच्चों ने खेल, गाने, नृत्य और दावत के माध्यम से उत्साहपूर्वक भाग लिया और हंसी-मजाक के बीच खूब आनंद उठाया।
यह दिन वास्तव में एक अविस्मरणीय और भव्य उत्सव के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। हमारे प्यारे बच्चों की ख़ुशी, हँसी, प्यार और एकता से भरपूर।



