बरही से बिपिन बिहारी पांडे
बरही (हजारीबाग) : राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के गिरिडीह जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, उनके पिता एवं चाचा के निधन पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की टीम ने उनके पैतृक गांव चतरो में आयोजित शोक सभा सह श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की.
राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय महासचिव संजय सुमन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, प्रदेश संगठन सचिव बिपिन बिहारी पांडे ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि दिवंगत आत्मा का व्यक्तित्व और कृतित्व ऐसा था जो हमें यहां खींच लाया. मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, प्रदेश कार्यक्रम सचिव संजय सिंह, संतोष सिंह, ओम प्रकाश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.