26.5 C
Aligarh
Sunday, November 16, 2025
26.5 C
Aligarh

विधायक सविता महतो ने आबा बिरसा मुंडा को माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी.


संतोष कुमार/न्यूज़ 11 भारत

चांडिल/डेस्क: धरती आवा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य का 25वां स्थापना दिवस शनिवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। बिरसा मुंडा की जयंती पर विधायक सविता महतो ने भादुडीह, हुमीद, बारालाखा, बिहार स्पंज आयरन, कटिया, ब्लॉक मैदान और छोटालाखा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान विधायक ने कटिया स्टेडियम में आयोजित खेलकूद एवं फुटबॉल प्रतियोगिता तथा ईचागढ़ प्रखंड के हुमीद के छोटा अमरा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक सविता महतो ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम सभी को भगवान बिरसा के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है. भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष साहस और स्वाभिमान का प्रतीक है। बिरसा मुंडा ने देश की आजादी के लिए बहुत संघर्ष किया था। इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था और इसी दिन झारखंड अलग राज्य बना था. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारूचंद किस्कू, ओमप्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, धरमू गोप, प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, यास्मीन टुडू आदि बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: तमाड़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर फुटबॉल टूर्नामेंट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App