21.6 C
Aligarh
Friday, November 7, 2025
21.6 C
Aligarh

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राधा गोविंद विश्वविद्यालय के प्रांगण में वंदे मातरम के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया।


रामगढ़: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शुक्रवार 7 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राधा गोविंद विश्वविद्यालय के प्रांगण में सामूहिक वंदे मातरम गायन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। सभी ने अनुशासित होकर सामूहिक रूप से भारत माता के सम्मान में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाया और शपथ लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प भी लिया।

गायन के दौरान परिसर देशभक्ति के स्वरों से गूंज उठा। सामूहिक आवाज़ों ने ऐसा माहौल बनाया जिसने उपस्थित सभी लोगों को ऊर्जा और गर्व की भावना से भर दिया। उन्होंने एक स्वर में वंदे मातरम गाकर देश की अखंडता और एकता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन शाह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ‘वंदे मातरम’ देश की एकता, अखंडता, गौरव और देशभक्ति का प्रतीक है.

मौके पर विश्वविद्यालय सचिव प्रियंका कुमारी, प्रतिकुलपति प्रो.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App