हरिहरगंज/पलामू. प्रखंड क्षेत्र के सरसोत पंचायत अंतर्गत जय मां महालक्ष्मी नवयुवक संघ समिति डुबरीडीह द्वारा लक्ष्मी पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन, पूर्व मुखिया सुरेश चौधरी, मृत्युंजय सिंह, शंभू यादव, लाखन सिंह व शिक्षक कृष्णा साव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। मंच की अध्यक्षता भुनेश्वर साव और कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज कुमार ने किया।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां नारी शक्ति की पूजा की जाती है. यह परंपरा दुनिया में और कहीं नहीं मिलती। नारी शक्ति का महत्व अमूल्य है, इसके बिना इस सृष्टि का अस्तित्व अधूरा है।
पूर्व मुखिया सुरेश चौधरी व अन्य वक्ताओं ने भी दिवाली का महत्व बताते हुए इसके सांस्कृतिक व धार्मिक पहलुओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अक्षय कुमार साव, सचिव मनोज कुमार साव, कोषाध्यक्ष लवकुश कुमार, मुख्य सलाहकार कृष्ण कुमार साव, राकेश कुमार, पंकज कुमार, दिलीप साव, मनोज कुमार साव, जीतेंद्र प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.