news11 भारत
रांची/डेस्क: रांची नगर निगम इन दिनों राजधानी को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जोर-शोर से अभियान चला रहा है. इसी क्रम में बुधवार को रांची नगर निगम ने बिरसा मुंडा बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया. अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में रांची नगर निगम के खिलाफ नाराजगी भी देखी जा रही है. इसे लेकर सभी दुकानदार विरोध कर रहे हैं. वे कहते हैं कि हम रांची नगर निगम को टैक्स देते हैं और उसके अतिक्रमण हटाओ अभियान का खर्च भी उठाते हैं. जब यहां अतिक्रमण है तो फिर हमसे टैक्स क्यों लेते हैं? ऐसे अभियान चलाने से हमारी आजीविका पर असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें: उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर हुई अहम बैठक



