27.1 C
Aligarh
Tuesday, November 11, 2025
27.1 C
Aligarh

रन फॉर झारखंड: झारखंड राज्य के गौरव के लिए दौड़ा सिमडेगा..


न्यूज11इंडिया
सिमडेगा/डेस्क:
झारखंड राज्य 25 साल का हो रहा है. इस साल झारखंड के गौरवशाली 25 साल पूरे होने पर राज्य स्थापना दिवस खास तरीके से मनाया जा रहा है. जिसके तहत आज सिमडेगा एक सशक्त, शांतिपूर्ण एवं समृद्ध राज्य के संकल्प के साथ दौड़ा।

राज्य स्थापना के 25वें वर्ष के अवसर पर मंगलवार को रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. डीसी कंचन सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों, छात्रों, खिलाड़ियों और जिले के लोगों ने राज्य के विकास, एकता और भविष्य की प्रगति के प्रतीक के रूप में दौड़ लगाई. रन फॉर झारखंड अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से शुरू होकर बाजार टांड़ रोड होते हुए केलाघाघ मोड़ होते हुए झूलन सिंह चौक से वापस अल्बर्ट एक्का स्टेडियम पहुंची.

इस अभियान को सभी ने दिल से अपनाया और सभी के मन में इस धरती को स्वर्णिम बनाने का सामूहिक संकल्प जगाया। लोगों ने दौड़ के माध्यम से एक मजबूत, शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प लिया। झारखंड राज्य के गौरवशाली 25वें वर्ष पर झारखंड की शान में आयोजित इस रन फॉर झारखंड में पीडीजे राजीव रंजन सिंह, डीसी कंचन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी समेत जिले के तमाम अधिकारी, स्कूली बच्चे, पुलिसकर्मी, खिलाड़ी, बच्चे और शहरवासियों ने झारखंड की शान में दौड़ लगाई. चार किलोमीटर की दौड़ के बाद भी सभी का हौसला बुलंद रहा।

ये भी पढ़ें- झारखंड स्थापना दिवस पर धनबाद में मैराथन का आयोजन, डीसी भी दौड़ में शामिल

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App