21 C
Aligarh
Tuesday, October 28, 2025
21 C
Aligarh

भारी बारिश रांची में: चक्रवाती तूफान मोन्था का दिखने लगा असर, रांची में भारी बारिश शुरू, 31 अक्टूबर तक अलर्ट जारी


रांची में भारी बारिश: आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ मंगलवार सुबह 5.30 बजे तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया. थाई भाषा में ‘मोन्था’ का अर्थ सुगंधित फूल होता है।

चक्रवात मोन्था के कारण झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों ने झारखंड के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मंगलवार को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और गुमला के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि बुधवार को चतरा, गढ़वा, लातेहार और पलामू के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.

110 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

सुबह 5.30 बजे तूफान आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से 190 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 270 किमी दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम से 340 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। बुलेटिन में कहा गया, “इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और मंगलवार शाम और रात के दौरान भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश तट को पार करने की बहुत संभावना है।” हवा की अधिकतम गति 90-100 किमी प्रति घंटा होगी और 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App