ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क: जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति,बोकारो के उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने भोजूडीह स्थित अपने आवासीय कार्यालय में अपने समर्थकों एवं बच्चों के साथ स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता श्रद्धेय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवाशीष मंडल ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान नेहरू जी 13 बार जेल गये और कुल 3259 दिनों तक जेल में रहे. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अपने कुशल नेतृत्व में उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। कल-कारखानों का जाल बिछाया गया जिसे वर्तमान केंद्र सरकार बेच रही है। उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था. अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वह नियमित रूप से बच्चों से मिलते रहे। वह बच्चों को देश का भविष्य मानते हुए बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें स्वस्थ बनाने पर जोर देते थे। 1964 में उनकी मृत्यु के बाद भारत सरकार ने उनके जन्मदिन पर बाल दिवस मनाने की घोषणा की। तभी से आज हम सभी बाल दिवस मनाते हैं।
कार्यक्रम के बाद उपस्थित बच्चों के अलावा आंगन बाड़ी केंद्र जाकर बच्चों के बीच चॉक लट्टे एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। इस मौके पर मानिक चंद्र महथा, सुमन कुमार साह, जलेश्वर महतो, सब्बीर अंसारी, बेला नंदी, ननीबाला कर्मकार, मनु रजवाड़े, सीता देवी, सैरुन निशा, सोनी कुमारी, बिनोद कर्मकार, सुरेश हांडी, रमेश दास, कमलेश रजक, नेपाल मल्लिक, दीपक कुमार, गणेश राजवाड़े, मनोजीत साहा, संतोष महथा, संजय गोप समेत बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह : एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया



