26.5 C
Aligarh
Saturday, November 15, 2025
26.5 C
Aligarh

भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 वर्षों में झारखंड देश का नाम दुनिया में रोशन करेगा- उपायुक्त


न्यूज11भारत
धनबाद/डेस्क:
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं अन्य अधिकारियों ने बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की शुभकामनाएं दीं.

उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 वर्षों में झारखंड दुनिया में अपना नाम रोशन करेगा. भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती पर पूरा झारखंड गौरव महसूस कर रहा है. उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारियों को उनके योगदान एवं बलिदान के लिए सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने सभी से झारखंड को शिखर पर ले जाने और झारखंड आंदोलनकारियों के सपने को साकार करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश के आदिवासी समुदाय के शौर्य, साहस, शौर्य और बलिदान के प्रतीक हैं. भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपनी क्रांतिकारी सोच से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी और एक नये सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। वीरता और सामाजिक जागृति के स्तर पर भगवान बिरसा मुंडा सचमुच उस युग के एकलव्य थे।

बिरसा मुंडा चौक के बाद उपायुक्त समेत सभी अधिकारियों ने वरीय पुलिस अधीक्षक के आवास के बाहर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

यह भी पढ़ें: आज उलिहातू में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App