खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने आज जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया.
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के शहरी क्षेत्र संयोजक सह हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी के उलिहातू पहुंचे और जनजातियों का सम्मान बढ़ाने का काम किया. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। जनजातियों के उत्थान के लिए कई विकास योजनाएं भी शुरू कीं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आदिवासियों की आवाज को दबाने का काम करती है.
भगवान बिरसा मुंडा ने अपने समय में धर्म, परंपरा और संस्कृति के लिए काम किया. जल, जंगल और जमीन की रक्षा के नारे लगाये. उनके सम्मान में उलिहातू और खूंटी के दरबार मैदान में भगवान बिरसा की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी.
केंद्रीय जनजातीय आयोग के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद समीर ओरांव ने 15 नवंबर के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की और कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में मनाई जायेगी. इसके अलावा राज्य समेत खूंटी उलिहातू में भी कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओरांव शामिल होंगे. इसके साथ ही खेल, शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों और पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। 13 व 14 नवंबर को देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के सम्मान में दीप जलाए जाएंगे। उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी जायेगी और उनके वंशजों से बातचीत की जायेगी.



