21 C
Aligarh
Tuesday, October 28, 2025
21 C
Aligarh

बालक एवं बालिका खो-खो टीम जयपुर के लिए रवाना


रांची: बंगीय सांस्कृतिक परिषद स्कूल, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची के प्रांगण में झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ियों के पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आधार पर जूनियर और सब जूनियर झारखंड बालक-बालिका खो-खो टीम का चयन किया गया.

तृतीय जूनियर एवं सबजूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित झारखंड टीम आज हटिया रेलवे स्टेशन से जयपुर (राजस्थान) के लिए रवाना हो गयी। आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। जूनियर और सबजूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक जयपुर में होगी।

झारखंड टीम की घोषणा झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने की. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय झा, एसोसिएशन के सदस्य नीतीश कुमार साहू, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सह खेल प्रेमी दीपक मरांडी, विराट कच्छप, रिया कुमारी, सूरज कुमार पांडे, निखिल कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार समेत एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों ने रवाना किया. अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ.
हाइव हाउस होम कंपनी की ओर से झारखंड के सभी खिलाड़ियों को कंपनी के निदेशक हेमंत कुमार मरांडी, दीपक कुमार मरांडी और विराट कच्छप ने जर्सी-पेंट देकर सम्मानित किया. इसके लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हाइव हाउस होम कंपनी को धन्यवाद दिया है।

झारखंड जूनियर बालक एवं बालिका टीम इस प्रकार है:-
झारखंड जूनियर बालक टीम: सन्नी कुमार (कप्तान), शिवम नायक (उप-कप्तान), आदित्य कुमार, रोहित लोहरा, रोहन कुमार, आदित्य कच्छप, जय प्रकाश कुमार, अभिषेक उराँव, अरुण कुमार, शिव कुमार, रंजीत कुमार, वतन कुमार, राजवीर आकाश नायक,
प्रशिक्षक सह टीम मैनेजर:-शुभम सिंह

झारखंड जूनियर बालिका टीम: हंसिका कुमारी (कप्तान), पूजा कुमारी (उप कप्तान), मनीषा कुमारी, अन्नुप्रिया ओरांव, सलोनी कुमारी, रितिका कुमारी, योशी प्रिया, शालिनी कुमारी, सोनाली होरो, अनुष्का लोहरा, दीपा कुमारी।
प्रशिक्षक:- प्रीति कुमारी
टीम मैनेजर:-सरिता कुमारी

झारखंड सब जूनियर बालक वर्ग: प्रिंस राज (कप्तान), अयान कुमार (उप कप्तान), लकी कुमार, भीम बड़ाईक, चंद्र प्रकाश, सोमेश्वर उराँव, आयुष नायक, पीयूष नायक, मनीष कुमार, अंश कुमार
प्रशिक्षक सह प्रबंधक:- संजय कुमार
चीफ पोजिशनर के रूप में चेक डे मिस:– उमाकांत

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App