प्रमोद कुमार/न्यूज़ 11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होने वाले आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार शिविर को सफल बनाने के लिए सोमवार को प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने की. बैठक में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के साथ-साथ सभी विभागों के अधिकारी, कर्मी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे. शिविर को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में आयोजित शिविरों में सभी विभागों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाये ताकि आम लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया जा सके.
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि शिविर में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, योग्य लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में कोई लापरवाही नहीं हो. साथ ही शिविर में आने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही कर ली जाएं।
पंचायतवार शिविर कार्यक्रम की विस्तृत समय सारिणी
(21 नवंबर 2025 से 13 दिसंबर 2025 तक)।
| पंचायत | तारीख | ढंग |
| चुंगरु | 21.11.2025 | शुक्रवार |
| खड़ा है | 22.11.2025 | शनिवार |
| केड | 24.11.2025 | सोमवार |
| लात मारना | 26.11.2025 | बुधवार |
| काट दिया | 28.11.2025 | शुक्रवार |
| मोवेला | 29.11.2025 | शनिवार |
| केचकी | 01.12.2025 | सोमवार |
| बरवाडीह | 02.12.2025 | मंगलवार |
| कुचिला | 03.12.2025 | बुधवार |
| बेतला | 05.12.2025 | शुक्रवार |
| पूल कला | 06.12.2025 | शनिवार |
| उकामंद | 08.12.2025 | सोमवार |
| मंगरा | 09.12.2025 | मंगलवार |
| छिपा हुआ दोहरा | 11.12.2025 | गुरुवार |
| हरातु | 13.12.2025 | शनिवार |
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कार्यक्रम को सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी विभागों को समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: पश्चिमी चंपारण के रामनगर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो घर जलकर राख, पांच बकरियां जलकर मर गईं।



