20.7 C
Aligarh
Monday, November 3, 2025
20.7 C
Aligarh

धनबाद: तालाब में मिली चार आंखों वाली दुर्लभ अमेरिकन कैट फिश


अम्बर कलश तिवारी/न्यूज़11 भारत

धनबाद/डेस्क: धनबाद के भूली बस्ती के टुंगरी टोला तालाब में दुर्लभ अमेरिकन कैट फिश मिली है. इस अजीब मछली के मिलने की खबर सुनते ही इसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिसने भी इस चार आंखों वाली मछली को देखा वो हैरान रह गया. मछली को पहली बार देखने पर ऐसा लगा मानो उसकी चार आंखें हों। जैसे ही ग्रामीणों ने इस मछली को तालाब से बाहर निकाला तो इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

जानकारी के मुताबिक इस मछली की संरचना सामान्य मछली से बिल्कुल अलग है. इसके सिर और आंखों की संरचना इसे अनोखा बनाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मछली अमेरिकी प्रजाति गैंबूसिया या फ्लोरिडा मस्की मछली की तरह दिखती है, जो आमतौर पर भारत में नहीं पाई जाती है। अब यह मछली यहां तक ​​कैसे पहुंची और यहां के वातावरण में खुद को कैसे ढाल लिया, यह बड़ा सवाल है।

यह भी पढ़ें: गेहूं बीज वितरण समारोह का उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App