25.6 C
Aligarh
Wednesday, November 12, 2025
25.6 C
Aligarh

धनबाद: झारखंड का रजत जयंती समारोह, 25 साल का सफर-संस्कृति, विकास और उम्मीदों की कहानी


अम्बर कलश तिवारी/न्यूज़11 भारत

धनबाद/डेस्क: धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिले के सिटी सेंटर चौक पर स्ट्रीट डांस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड की सभ्यता संस्कृति का प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में आम जनता की भागीदारी देखने को मिली. स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं पारंपरिक परिधानों में नृत्य करते नजर आए. छऊ, झूमर नृत्य से लेकर झारखंड के सरहुल नृत्य तक के दृश्य एक साथ दिखे.

मौके पर एडीएम सप्लाई ने कहा कि हम सभी झारखंडवासी रजत जयंती मना रहे हैं. हमारा राज्य एक सांस्कृतिक राज्य है, जहां विभिन्न संस्कृतियों के लोग रहते हैं। आज हमने झारखंड की सभी संस्कृतियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है. आरोही नाट्य मंच, धनबाद द्वारा मनभावन प्रस्तुति दी गयी. झारखंड और समृद्ध हो और हर चीज में आगे बढ़े, इसके लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है. आने वाले समय में विकसित झारखंड की परिकल्पना को पूरा करने के लिए सभी लोग एक साथ आये हैं. जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। स्थापना दिवस के मौके पर धनबाद में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, उसी में स्ट्रीट डांस का भी आयोजन किया गया.

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लेहरा, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र नाथ ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने जलाशय मत्स्य सहयोग समितियों को मोटर चालित नाव उपलब्ध कराने को लेकर बैठक की।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App