20.7 C
Aligarh
Tuesday, November 4, 2025
20.7 C
Aligarh

ठंड की चपेट में आने लगा झारखंड, न्यूनतम तापमान में गिरावट


रांची: झारखंड ठंड की चपेट में आने लगा है. राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

रविवार की तुलना में सोमवार को रांची के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी. रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था, जो सोमवार को गिरकर 18.2 डिग्री हो गया. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। वहीं, जमशेदपुर में रविवार के 22.5 डिग्री की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, डाल्टेनगंज में 21.3 डिग्री की तुलना में 18.5 डिग्री, बोकारो में 22.2 डिग्री की तुलना में 19.1 डिग्री और चाईबासा में रविवार के 20.4 डिग्री की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही मौसम साफ रहा. सुबह के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप में गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य भर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान जगरनाथपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31.8 डिग्री, डाल्टेनगंज में 31 डिग्री, बोकारो में 28.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App