news11 भारत
रांची/डेस्क: नवंबर की शुरुआत में अचानक पारा गिरने के बाद इन दिनों मौसम सामान्य बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में झारखंड में अचानक बढ़ी ठंड का एक कारण तेज हवाएं भी हैं. इन हवाओं के न चलने से लोग भी राहत महसूस कर रहे हैं।
मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों के लिए दिए गए पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान में थोड़ा और इजाफा हो सकता है. फिलहाल झारखंड में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. राजधानी रांची की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. लेकिन रांची के कांके में यह तापमान काफी कम दर्ज किया जा सकता है जो 7 के आसपास हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में रांची का अधिकतम तापमान 28-29 तक जा सकता है.
राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में दर्ज किया गया है, गुमला का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा.
यह भी पढ़ें: गृह मंत्रालय किसके पास होगा, बीजेपी या जेडीयू? नीतीश को ‘गृह’ में रहने के लिए मनाने की कोशिशें जारी



