news11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड हाईकोर्ट परिसर में शनिवार को भव्य आयोजन के साथ रजत जयंती समारोह संपन्न हो गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के भावी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने शिरकत की. इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के कई जज और देश के दस राज्यों के हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी मौजूद थे.
पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था
समारोह के लिए हाईकोर्ट भवन और पूरे परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जिसे दुल्हन जैसा लुक दिया गया था। कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता, राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष, सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए.
अपने संबोधन में जस्टिस सूर्यकांत ने धरती आबा बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया. उन्होंने न्याय प्रणाली में जिला अदालतों और उच्च न्यायालय की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी अपने विचार साझा किये।
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने वकीलों और न्यायिक अधिकारियों को रजत जयंती की बधाई दी. दोनों ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय लगातार सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है.
ये भी पढ़ें- BREAKING: रोहिणी आचार्य का बड़ा ऐलान, राजनीति और परिवार छोड़ने का फैसला



