21.3 C
Aligarh
Tuesday, November 4, 2025
21.3 C
Aligarh

झारखंड स्थापना दिवस मनाने को लेकर झामुमो की आलोचना


बरवाडीह से रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बरवाडीह प्रखंड परिसर के पुराने ब्लॉक परिसर में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी.

बैठक में 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस को भव्य पैमाने पर मनाने की योजना पर चर्चा की गयी. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.

प्रखंड अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रही है. ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों व जनहित कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विक्टर क्रिकेटर, प्रखंड सचिव रीतेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुप्रिय मिंज, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, आमिर खान, कुर्बान अंसारी, विपीन बिहारी सिंह, दिगेश्वर सिंह, शैतान यादव, नागेश्वर उराँव सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App