22.9 C
Aligarh
Saturday, November 15, 2025
22.9 C
Aligarh

झारखंड मौसम: झारखंड में ठंड का कहर! रांची समेत 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी


न्यूज11भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के जिले इस समय शीतलहर की चपेट में हैं. खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान में अचानक 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले 3 दिनों तक ठंड की यही स्थिति बनी रहेगी.

कई जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में सुबह और शाम को शीतलहर तेज रहेगी और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

जानें मौसम का हाल
झारखंड के अधिकांश जिलों में शाम के बाद ठंडी हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. पिछले 24 घंटे में खूंटी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा.

यह भी पढ़ें: कोयला व्यवसायी विपीन मिश्रा पर फायरिंग मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश कुमार ठाकुर को जमानत नहीं।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App