न्यूज11भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में अब सुबह-सुबह धुंध या कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 3 नवंबर 2025 की सुबह कोहरा या धुंध के साथ मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है और बाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. रांची और इसके आसपास के इलाकों का मौसम भी ऐसा ही रहेगा. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 8 नवंबर 2025 तक झारखंड में मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा. आईएमडी ने इस संबंध में कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
पिछले 24 घंटे की स्थिति
पिछले 24 घंटों में झारखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा बारिश रांची के मांडर में 2.6 मिमी दर्ज की गयी है. वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: कुशवाहा समाज ने मनोरमा देवी को समर्थन देने का ऐलान किया.



