रांची: पिछले चार-पांच दिनों से राजधानी रांची समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. इससे ठंड में थोड़ी कमी आई है, हालांकि रात में भारी ठंड महसूस की जा रही है.
पिछले चार-पांच दिनों में जहां खूंटी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को यह बढ़कर 11.3 डिग्री हो गया. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। वहीं, रांची में भी बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से बढ़कर 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में रांची और आसपास के इलाकों में रात और सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 29.5 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, जमशेदपुर में 29 और 13.6 डिग्री, डाल्टेनगंज में 28 और 11.3 डिग्री, बोकारो में 26.8 और 13.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.



