रांची: राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में सर्दी-खांसी बढ़ रही है. राज्य के खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 13.4 डिग्री पर पहुंच गया है.
आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह में कोहरा छाया रहेगा और उसके बाद मौसम साफ हो जायेगा.
विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, जबकि दो-तीन दिन बाद तापमान में दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी. बाद में तापमान फिर से दो-तीन डिग्री तक गिर सकता है। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और मध्यम हवा चली.
रांची में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री, जमशेदपुर में 31.1 डिग्री, डाल्टेनगंज में 31.6 डिग्री, बोकारो में 27.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.



