झारखंड भूमि सर्वेक्षण, हज़ारीबाग़ (आरिफ़): हज़ारीबाग़ प्रमंडलीय बंदोबस्त कार्यालय के अंतर्गत छह जिलों – चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो और हज़ारीबाग़ के 7070 से अधिक गांवों में भूमि सर्वेक्षण और दस्तावेज़ तैयार करने का कार्य निर्धारित है। वर्ष 1932 के बाद लगभग 93 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की गई। […]