20 C
Aligarh
Monday, October 27, 2025
20 C
Aligarh

झारखंड की जेलों में भी छठ की धूम, राज्य की एक दर्जन से अधिक जेलों में कुल 56 कैदियों ने लगाई आस्था की डुबकी.


न्यूज11भारत
रांची/डेस्क:
लोक आस्था के महापर्व छठ की आस्था की गूंज झारखंड की जेलों की दीवारों के भीतर भी दिखी. राज्य भर की जेलों में बंद कैदी भी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ पर्व मना रहे हैं. इस बार रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में आठ महिला और आठ पुरुष कैदी छठ व्रत कर रहे हैं. लोक आस्था के इस महापर्व में हजारीबाग, दुमका, जमशेदपुर, बोकारो समेत राज्य की एक दर्जन से अधिक जेलों से कुल 56 कैदी शामिल हुए हैं. जेल प्रशासन की ओर से छठ व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. पूजा स्थल की साफ-सफाई से लेकर पूजा सामग्री, फल, प्रसाद और अर्घ्य के लिए पानी की व्यवस्था प्रशासन खुद देख रहा है. श्रद्धालुओं ने जेल के अंदर बने छोटे-छोटे तालाबों और तालाबों के किनारे शाम का अर्घ्य दिया.

ये भी पढ़ें- शालीमार बाजार तालाब में डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य, छठ घाट पर साझा की गई मानवाधिकार कानून से जुड़ी जानकारी

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App