जमशेदपुर. 16वीं झारखंड राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 14-17 नवंबर तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जायेगा. सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं 14 व 15 नवंबर को होंगी। जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं 16-17 नवंबर को होंगी। प्रतियोगिता में इंडियन राउंड, कंपाउंड और रिकर्व वर्ग के तीरंदाज (पुरुष और महिला) भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता की तीनों श्रेणियों (रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड) से शीर्ष चार तीरंदाजों का चयन झारखंड टीम के लिए किया जाएगा। जो आगामी सब जूनियर, जूनियर सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड तीरंदाजी संघ द्वारा किया जा रहा है. पूर्वी सिंहभूम जिले की तीरंदाजी टीम घोषित: झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले की 72 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम का चयन हाल ही में आईएसडब्ल्यूपी तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप सह चयन ट्रायल में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टीम इस प्रकार है: सब जूनियर इंडियन राउंड बालक वर्ग: राहुल कर्मकार, शगुन सोरेन, प्रीतम महली, उमिन सोरेन। इंडियन राउंड गर्ल्स: प्रिया महली, अलोमनी महतो, सुखराज कौर, रानी रवि दास। इंडियन राउंड जूनियर बालक वर्ग: राहुल कर्माकर, शगुन सोरेन, सेगेन सोरेन, समीर लोहार। जूनियर इंडियन राउंड बालिका वर्ग : अलोमनी महतो, प्रिया महली, सुखराज कौर, काजल महतो। सीनियर इंडियन राउंड पुरुष वर्ग: राहुल कर्मकार, समीर लोहार, आकाश महतो, अशोक सोरेन। इंडियन राउंड सीनियर महिला वर्ग : प्रिया महली, निर्मला महतो, काजल महतो, रश्मी बेसरा। रिकर्व सब जूनियर बालक वर्ग: दिव्यांश सागर, आदर्श कुमार साहू, आयुष वैद्यनाथन, काव्या शर्मा। रिकर्व सब जूनियर बालिका वर्ग: आलिया श्रीवास्तव, अविशी कौर, स्निग्धा सरकार, अस्मिता बारी। रिकर्व जूनियर बालक वर्ग: नीरज कुमार रजवार, तन्मय सिंह, दिव्यांश सागर, युवराज शर्मा। रिकर्व जूनियर बालक वर्ग: आलिया श्रीवास्तव, जयश्री हेम्ब्रम, अविशी कौर। रिकर्व सीनियर पुरुष वर्ग: नरीज कुमार रजवार, तन्मय कुमार सिंह, रंजीत गोप, दिव्यांश सागर। रिकर्व सीनियर महिला वर्ग: कोमलिका बारी, आलिया श्रीवास्तव, लक्ष्मी हेम्ब्रम, रितु कुमारी। सब जूनियर कंपाउंड बालक वर्ग: हर्षित कुमार सिंह, सुभ्रोजीत बाग, साई निर्वाण, आलोक कुमार। सब जूनियर कंपाउंड बालिका वर्ग : संगीता बास्के, सुषमा महतो, सिमरन। जूनियर कंपाउंड बालक वर्ग: अंशुमान सिंह, आदित्य कुमार सिंह, रितिक कुमार, योगेश कुमार। जूनियर कंपाउंड बालिका वर्ग : संतोषी गिरी, सुषमा महतो, संगीता बास्के, सिमरन। सीनियर कंपाउंड पुरुष वर्ग : राम सोरेन, अंशुमान सिंह, आदित्य कुमार सिंह, बद्दीनाथ गोराई. सीनियर कंपाउंड महिला वर्ग : संतोषी गिरी, सुषमा महतो, संगीता बास्के, सिमरन।
अस्वीकरण: यह लोकजनता अखबार का स्वचालित समाचार फ़ीड है. इसे लोकजनता.कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है



