19.6 C
Aligarh
Thursday, November 6, 2025
19.6 C
Aligarh

जपला जमुहारी माई सूर्य मंदिर परिसर में शनिदेव मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न


विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:-
हुसैनाबाद शहर के जपला धरहरा नहर मोड़ स्थित जमुहारी माई छठ घाट सूर्य मंदिर परिसर में भव्य शनिदेव मंदिर निर्माण का भूमि पूजन वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। यह भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार व उनकी पत्नी प्रियंका कुमारी, पूर्व वार्ड पार्षद अजय प्रसाद गुप्ता व उनकी पत्नी सुषमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. पूजा अनुष्ठान रांची बरियातू शनिदेव मंदिर के मुख्य पुजारी विकास कुमार भार्गव और राहुल तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे और भगवान शनिदेव के मंदिर निर्माण के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मंदिर के निर्माण से आसपास के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए एक पवित्र स्थान मिलेगा. नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार की इस पहल की सराहना की गयी. कार्यक्रम में चेयरमैन के पिता व संयुक्त बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मण राम, राजद के प्रदेश महासचिव रवि यादव, जाकिर अली उर्फ ​​राज अली, मुकेश पटेल, गौतम पटेल, धर्मेंद्र पाल, सतीश गुप्ता, राजेश्वर यादव, दुधेश्वर सिंह, संजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, सदन शर्मा, शक्ति पासवान, डॉ. अखिलेश गुप्ता, दिनेश पासवान, प्रदीप पटेल, राजधानी पासवान सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:- मालदीव: नई पीढ़ी अब नहीं कर सकेगी धूम्रपान, नियमों का उल्लंघन करने पर देना होगा भारी जुर्माना

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App