रामगढ. कायस्थ समाज की ओर से बिजुलिया चित्रगुप्त नगर स्थित श्री श्री चित्रगुप्त मंदिर में गुरुवार से दो दिवसीय पूजा समारोह का आयोजन किया जायेगा.
जहां भगवान चित्रगुप्त और मां दुर्गा की पूजा की जायेगी. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त मंदिर और माता दुर्गा मंदिर में पुजारी सनोज कुमार पांडे पूजा करेंगे.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, डॉ. के चंद्रा, राजेश कुमार सिन्हा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, रन्नजय कुमार, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, डॉ. उदय श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, अजीत सिन्हा, आशीष कुमार सिन्हा, रोहित कुमार वर्मा आदि मौजूद रहेंगे। चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से बताया गया कि समारोह के पहले दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से पूजा शुरू होगी. सुबह 11:30 बजे लेखनी पूजा होगी. 12:30 बजे हवन होगा.
दोपहर एक बजे आरती होगी। दोपहर दो बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। जबकि शाम की आरती शाम 7:00 बजे होगी. वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे पूजा व आरती, 11:00 बजे चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक, 11:30 बजे से बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन, 1:00 बजे पुरस्कार वितरण होगा. जबकि भोज 2:30 बजे होगा. शाम 5:30 बजे संध्या आरती होगी और 6:00 बजे कलश विसर्जन होगा.