20.8 C
Aligarh
Monday, October 27, 2025
20.8 C
Aligarh

चक्रवाती तूफान मोंठ के कारण कल से राज्य में बारिश की संभावना है.


रांची: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती तूफान मोंठ के कारण मंगलवार से चार दिनों तक झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी. विभाग के मुताबिक विभिन्न जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

इसके अलावा बुधवार को राज्य के दक्षिणी और उत्तर पूर्वी जिलों में, गुरुवार को राज्य के पश्चिमी उत्तरी और मध्य जिलों में और शुक्रवार को राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान उपरोक्त जिलों में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

बाइकसोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाये रहे. बादलों के कारण वातावरण में ठंडक महसूस की गई।
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान सोमवार को दर्ज किया गया. रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री,जमशेदपुर में 33 डिग्री,डाल्टेनगंज में 31 डिग्री,बोकारो में 31 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App