अनगड़ा.
181 करोड़ रुपये की लागत से नामकुम से अनगड़ा तक बन रही 17.7 किमी फोरलेन सड़क में व्यापक अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हेसल चौक के पास निर्माणाधीन सड़क पर धरना दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुनील महतो व सिकंदर अंसारी ने किया. आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है. निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य में छह माह की मोहलत मिलने के बाद भी काम समय पर पूरा नहीं हो सका है. ढाई साल में 70 फीसदी ही काम हुआ है. नाली भी अव्यवस्थित तरीके से बनाई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर काम की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो रांची-मुरी रोड को जाम कर दिया जायेगा. प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, अजय कुमार महतो, रामनाथ महतो, राजेंद्र महतो, रामेश्वर महतो, घनेनाथ महतो, उप मुखिया दुर्गा महतो, कृष्णा भगत, अजय सिंह भोगता समेत अन्य शामिल हुए.अस्वीकरण: यह लोकजनता अखबार का स्वचालित समाचार फ़ीड है. इसे लोकजनता.कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post घटिया सड़क निर्माण कार्य के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन, सबसे पहले लोकजनता पर दिखाई दिया.



