21.3 C
Aligarh
Tuesday, November 4, 2025
21.3 C
Aligarh

गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के आखिरी दिन प्रभात फेरी निकाली गई.


रामगढ़ : सिख धर्म के प्रवर्तक व सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव के अंतिम दिन प्रभात फेरी निकाली गयी.

प्रभात फेरी में सरदार जसकीरत सिंह सैनी, गुरजोत सिंह सैनी, जसकीरत सिंह सैनी, मन्नत सिंह, राजा सिंह, राजा कौर निशान साहिब लेकर चल रहे थे। आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। प्रभातफेरी का नेतृत्व कर रहे थे. प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर किला मंदिर, चट्टी बाजार, मेन रोड होते हुए सुभाष चौक होते हुए गुरुद्वारा साहेब पहुंची। आज प्रभात फेरी में सिख बच्चे प्रकाश एवं ध्वनि के साथ पांच निशान लेकर आगे चल रहे थे, यहां खालसा क्रिकेट क्लब द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत किया गया.

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से दलजीत सिंह अरोरा और मंजीत सिंह जी ने विक्की छाबड़ा और अनु छाबड़ा को सिरोपा देकर सम्मानित किया. खालसा क्रिकेट की ओर से गुरुद्वारा साहिब में प्रभात फेरी सेवा और चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गयी थी. स्वर्गीय जसवंत सिंह छाबड़ा पंजाबी पुस्तक विक्रेता के परिवार के सदस्यों की ओर से आज रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की सेवा की गई।

वे ‘कर किरपा तेरे गुण गण अमृत वेले बोल्या बबीहा, ता दर सुनि पुकार’, ‘सब ते वड्डा सतगुरु नानक जिन कल राखी मेरी’ जैसे शबदों का जाप करते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सचिव हरदीप सिंह होरा, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह छाबड़ा, जोगेंद्र सिंह जग्गी तेजेंद्र सिंह सोनी, जगजीत सिंह सोनी मंजीत सिंह कुज्जू वाले, विंकल कालरा, प्रीतम सिंह कालरा, प्रसिद्ध शब्द गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, डॉ. नरेंद्र सिंह सोनी, राजा कालरा, सतपाल सिंह शामिल हुए। सलूजा,, हरजीत सिंह छाबड़ा, कंवलजीत सिंह लांबा, त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह सोनी, कमल जस्सल, विक्की छाबड़ा,, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, जसविंदर सिंह छाबड़ा,, रिंटू छाबड़ा, गुरजोत सिंह सैनी सिंह* जसकीरत भाटिया, रौनक छाबड़ा, बिट्टी छाबड़ा, यश छाबड़ा, मन्नत सिंह, बब्लू छाबड़ा, सुमी जॉली गुरबख्श कौर सैनी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, सोनम कालरा, कुदरत छाबड़ा, बलविंदर कौर छाबड़ा, शरण कौर छाबड़ा, मनप्रीत कौर सैनी, लवली लांबा, बलविंदर कौर पवार, बबली सोनी, निक्की लांबा मौजूद रहे।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App