21.7 C
Aligarh
Friday, October 31, 2025
21.7 C
Aligarh

गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर आठवें दिन प्रभात फेरी निकाली गयी.


रामगढ़ : सिख धर्म के प्रवर्तक व सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव के आठवें दिन प्रभात फेरी निकाली गयी.

निशान साहिब लेकर प्रभात फेरी का नेतृत्व सरदार गुरजोत सिंह सैनी कर रहे थे. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर किला मंदिर, लोहार टोला चट्टी बाजार, झंडा चौक, मेन रोड, अप्सरा टेक्सटाइल होते हुए विखे, पंजाबी मुहल्ला, सरदार कंवलजीत सिंह सलूजा जी के घर पहुंची. यहां सरदार कंवलजीत सिंह सलूजा जी के परिवार द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत किया गया. गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से सरदार गुरदीप सिंह सैनी जी ने सरदार कंवलजीत सिंह सलूजा जी को सिरोपा देकर सम्मानित किया.

वे ‘कर कृपा तेरे गुण गांव, तेरी सेवा, तेरी सेवा मुक्त भुक्त, जुगत तेरी सेवा’ जैसे पवित्र शब्दों का जाप करते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सचिव हरदीप सिंह होरा, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह छाबड़ा, तेजेंद्र सिंह सोनी, जगजीत सिंह सोनी मंजीत सिंह कुज्जू वाले, विंकल कालरा, प्रीतम सिंह कालरा, प्रसिद्ध शब्द गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, हरजीत सिंह सी. कंवलजीत सिंह लांबा शामिल थे.
त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह सोनी, कमल जस्सल, विक्की छाबड़ा, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, हरेंद्र छाबड़ा, रिंटू छाबड़ा, जसकीरत सिंह सैनी सिंह, बिट्टी छाबड़ा, यश छाबड़ा, मन्नत सिंह, बब्लू छाबड़ा सुमी जॉली गुरबख्श कौर सैनी, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, सोनम कालरा, कुदरत छाबड़ा, बलविंदर कौर छाबड़ा, शरण कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। छाबड़ा, मनप्रीत कौर सैनी, लवली लांबा, बलविंदर कौर पवार, बबली सोनी, निक्की लांबा मौजूद रहे।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App