रामगढ़: साहिब श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर 4 नवंबर को बिजोलिया स्थित जोली निवास से दोपहर 1:30 बजे भव्य यात्रा निकाली जायेगी.
जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने बताया कि रामगढ़ गुरुद्वारा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को रोशनी और बिजली के उपकरणों से सजाया गया है. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इस जुलूस में पंजाब की गतका पार्टी आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी.
धनबाद के मशहूर गायक विक्की छाबड़ा अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगे. साथ ही नगर कीर्तन के आगे घोड़े की भी व्यवस्था की गई है. बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। 5 नवंबर को सुबह का दीवान भाई सरबजीत सिंह जी और भाई लवप्रीत सिंह जी द्वारा गुरु नानक स्कूल, रामगढ़ में किया जाएगा। सुबह 7:30 बजे अखंड पाठ का समापन किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक महान कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।
गुरु का लंगर अखंड चलता रहेगा। 5 नवंबर की रात का दीवान रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में सजेगा. 8:30 से 12:00 बजे तक भाई लवप्रीत सिंह जी द्वारा कीर्तन दरबार रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया जाएगा। 12:15 बजे पूर्ण समापन हो जाएगा। इसके बाद लंगर निर्बाध रूप से परोसा जाएगा।


                                    
