22.8 C
Aligarh
Saturday, October 25, 2025
22.8 C
Aligarh

गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर तीसरे दिन प्रभात फेरी निकाली गयी.


रामगढ़ : सिख धर्म के प्रवर्तक व सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव के तीसरे दिन प्रभात फेरी निकाली गयी.

निशान साहिब लेकर प्रभात फेरी का नेतृत्व सरदार जसकीरत सिंह सैनी कर रहे थे. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर सुभाष चौक, मेन रोड, झंडा चौक, चट्टी बाजार लोहार टोला होते हुए किला मंदिर के पास हरपाल सिंह अरोरा के इंपीरियल प्लाजा पहुंची, जहां अरोरा परिवार ने साध संगत का स्वागत किया. गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से सरदार प्रीतम सिंह कालरा जी ने सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा जी को सिरोपा देकर सम्मानित किया।

जगत धूलि भर गया, गुरु नानक कल आये, नाम मिले ता जीवा नानक, नाम मिले ता जीवा आदि भजनों के साथ शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सचिव हरदीप सिंह होरा, मंजीत सिंह कुज्जू वाले, विंकल कालरा, प्रीतम सिंह कालरा, प्रसिद्ध शब्द गायक सुरजीत शामिल थे. लियो छाबड़ा, कुलजीत सिंह, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, देवेन्द्र सिंह अरोरा, लखमीर सिंह अरोरा, कुलजीत सिंह कालरा, कुलविन्दर सिंह लांबा।
त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह सोनी, कमल जस्सल अनमोल सिंह, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, हरेंद्र छाबड़ा, रिंटू छाबड़ा, गुरजोत सिंह सैनी जिगर छाबड़ा, यश छाबड़ा, राजू छाबड़ा, मन्नत सिंह, गुरप्रीत सिंह चाना, बब्लू छाबड़ा सुमी जॉली गुरबख्श कौर सैनी, रंजू अरोड़ा, रोमी छाबड़ा, कुदरत छाबड़ा, रुचि कौर, मनप्रीत कौर सैनी, नवल कौर मल्होत्रा, बबली सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App