लोकजनता: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इकलौते बेटे के झगड़े से नाराज पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। पति को बचाने आई बहू पर भी फायरिंग कर दी। गोली लगने से बहू घायल हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया. परिजन तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने 40 वर्षीय रॉबिन उर्फ जॉनी को मृत घोषित कर दिया।
घटना शुक्रवार की है. भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी किसान बृजवीर अपने बेटे और बहू के साथ घर में रहते थे। शुक्रवार को बृजवीर का अपने बेटे रोबिन से किसी बात पर विवाद हो गया। पिता-पुत्र के बीच यह झगड़ा बढ़ गया। इसी बीच गुस्साए बृजवीर ने घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और रोबिन के पेट में गोली मार दी। आरोप है कि पति को बचाने आई बहू रविता को भी गोली मार दी गई. रविता के हाथ में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी.
आरोप है कि बृजवीर के हाथ में बंदूक और कारतूस थे और सिर पर खून लगा हुआ था। गोली की आवाज और चीख सुनकर आसपास के लोग घर में दौड़े तो देखा कि रॉबिन जमीन पर बेहोश पड़ा है। परिवार के अन्य सदस्य रोबिन को पहले भोपा अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। इसी बीच रास्ते में रोबिन की मौत हो गयी.
वहीं, रविता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पूरी घटना की जांच में जुट गयी. इस घटना से भोपा क्षेत्र दहल गया है। हर कोई इस बात से हैरान है कि एक पिता ने अपने इकलौते बेटे को कैसे गोली मार दी! ये सवाल हर किसी को परेशान कर रहा है.
इकलौते बेटे की हत्या करने के बाद बृजवीर घर छोड़कर चला गया। ग्रामीणों के मुताबिक उसने अपने ही हाथों अपने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया. सभी परिजन रो रहे हैं. हत्या के बाद बृजवीर ने कहा कि उसके बहू-बेटे उसका ख्याल नहीं रखते, इसलिए उसने यह कदम उठाया. लेकिन बृजवीर की इस हरकत ने सभी को हिलाकर रख दिया है.



